देवास/ कोवीड-19 , देवास लॉक-डाउन के दौरान किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड-देवास द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधि के अंतर्गत ऐसे गरीब परिवार जो देवास शहर में विभिन्न बस्तियों में निवासरत है एवं उनके पास राशनकार्ड नहीं है उन्ही जरुरत मंदो को राशन सामग्री का वितरण किया गया। राशन सामग्री में 15 किलो आटा, 5 किलो चावल, 3 किलो दाल, 1 किलो नमक, 5 किलो आलू और 3 किलो प्याज हर एक परिवार को वितरित की गई। यह वितरण देवास पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया गया। पुलिस प्रशासन देवास की ओर से देवास एसपी-सुश्री कृष्णावेनी देवसेतु मैडम और एसआई श्रीमती लीला सोलंकी मैडम एवं किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड की ओर से वेलफेयर ऑफिसर-मनोज जोशी और एचआर विभाग के कमलेश शुक्ला तथा सेवा भारती संसथान से सतीश शर्मा , अशोक शर्मा, रमेश महाजन, विजय नारायण शुक्ला, पंडित शैलेन्द्र शास्त्री, डॉ. अश्विनी कुमार दुबे, अमरदेव ठाकुर उपस्थित थे । उपरोक्त सभी के सहयोग से 160 परिवारों को उनकी झुग्गी झोपड़ी में जाकर सामग्री का वितरण किया गया। किर्लोस्कर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया की यह वितरण लॉकडाउन के दौरान आगे भी सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत जारी रहेगा।
Related Posts '
19 APR
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी...
19 APR
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
15 लाख से अधिक का अवैध शराब मश्रूका जब्त
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 लाख से...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...

