होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया

होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया

देवास। होली ट्रिनिटी विद्यालय में आज दादा – दादी, नाना – नानी दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। सर्वप्रथम पधारे सभी दादा-दादी व नाना नानी का पुष्पवर्षा एवं बहुत ही सुंदर स्वागत गीत द्वारा स्वागत किया गया, इसके बाद भिन्न-भिन्न कक्षाओं के बच्चों द्वारा नृत्य, गीत व नाटक आदि की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के मैनेजर फादर चेरियन एवं प्राचार्य फादर केरॉल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण योजना उप-प्राचार्या सिस्टर रेब्बैका द्वारा की गई तथा विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को अपने दादा-दादी व नाना-नानी के महत्व को बताते हुए इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, और कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में आभार कक्षा 8 वीं की छात्रा सुभाना खान ने माना।
यह जानकारी विद्यालय शिक्षक रामेश्वर पांडे द्वारा दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay