कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को भी लॉक डाउन की स्थिति का लिया जायजा

डयूटी पर मौजूद कर्मचारियों की हौसला अफजाई की
देवास 03 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु ने शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा लॉक डाउन के पालन की स्थिति का जायजा लिया। ईटावा चेकपोस्ट पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए, ड्युटी पर मौजूद कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा किट भी प्रदान की। जिसमें मास्क, सैनिटाइजर, साबुन का वितरण किया गया। रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आज से गर्म पानी का वितरण किया गया। यह भी बताया गया कि जब तक लॉक डाउन की स्थिति रहेगी पुलिस कर्मियों को तब तक गर्म पानी का वितरण किया जावेगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply