देवास। गायत्री परिवार शाखा देवास द्वारा देश व्यापी लॉक डाउन के दौर में प्रतिदिन पीडि़त, गरीब एवं असहाय परिजनों के लिए भोजन पैकेट तैयार करके प्रशासन के द्वारा वितरण का कार्य बड़ी उमंग एवं श्रद्धा से गायत्री परिजनों द्वारा आपसी सहयोग से पूर्ण किया जा रहा हैं।
गायत्री शक्तिपीठ जनसंचार विभाग के विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि गायत्री परिवार के नैष्ठिक परिजनों द्वारा प्रतिदिन गायत्री शक्तिपीठ पर पीडि़त एवं असहाय परिजनों के लिए भोजन के पैकेट तैयार कर प्रशासन के सहयोग से वितरित किए जा रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ के प्रमोद निहाले एवं विक्रमसिंह ठाकुर ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ द्वारा एवं देशभर के गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए हर तरह के संभव प्रयास किये जा रहे है। शांतिकुंज आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ द्वारा देश में प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप आदि त्रासदी पर हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहता हैं। गायत्री परिवार देवास ने साधन संपन्न श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि आज हमारा राष्ट्रधर्म हमें यही कहता है कि इस विकट परिस्थिति में हमारे कोई भी भाई बहन भूखा न रहे और हर संभव प्रयास हो कि पीडि़त मानवता के लिए सहयोग करें। आगे कहा कि जिन्हें भी दुखी असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ सहयोग करना हो तो युवा प्रकोष्ठ कार्यालय या मोबाइल नं. 9302749911 से संपर्क करके अपना अनुदान दे सकते हैं। भोजन पैकेट तैयार व्यवस्था में गायत्री परिजन रामनिवास कुशवाह, चंद्रिका शर्मा, लक्ष्मण पटेल, केशव पटेल, दिलीपसिंह चौहान, हीरालाल निहाले, सुशीला निहाले, साधना कुशवाह सहित कई परिजनों का नियमित सहयोग मिल रहा हैं।

