लॉक डाउन के दौरान शहर में बेवजह वाहनों पर घूम रहे लोगो के विरूद्ध हुई चालानी कार्यवाही

-अन्नपूर्णा गैस ऐजेन्सी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए चार गैस सिलेण्डर किये जप्त
-जिला प्रशासन द्वारा कुल 500 बैड से अधिक क्षमता के 08 क्वारनटाइन सेन्टर विभिन्न धर्मशालाओं में किये गये स्थापित
-सोनकच्छ , कन्नौद , खातेगांव , टोकखुर्द विकास खण्डों के ग्रामीण क्षेत्रों में घर – घर जाकर औषधी एल्ब – 30 की गई वितरित

देवास 04 अप्रैल 2020/ लॉक डाउन अवधि के दौरान आज शनिवार को भी कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय, अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहर में भ्रमण कर सुरक्षा के इंतजामों का जयजा लिया गया। अकारण बाजारों में निकले लोगों को कड़ी फटकार लगाई एवं बहस करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई। वाहन प्रतिबंधित होने के बावजूद जो लोग दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर नजर आये उनके विरूद्ध वाहन जब्तकर चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पुलिस विभाग देवास द्वारा लॉक डाउन के दौरान शहर में बेवजह वाहनों पर घूम रहे लोगो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए आज 17 हजार रुपये के चालान काटे गये।
इस प्रकार लॉक डाउन अवधि के दौरान आज दिनांक तक रू 1 लाख 82 हजार के चालान काटे गये। स्टॉक डटा एवं अभिलेखों का सही संधारण नही किये जाने के फलस्वरूप खाद्य , नागरीक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा अन्नपूर्णा गैस ऐजेन्सी , ईटावा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए चार गैस सिलेण्डर जप्त किये गये। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। लॉक डाउन अवधि के दौरान दुकान के बाहर अधिक भीड़ पाई गई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ गिर्राज बाथम की अध्यक्षता में गठित एन्टी कोराना आयुष टीम देवास के मुख्य कार्यकारी सदस्य डॉ ममता जूनवाल एवं डॉ प्रमोद जैन के मार्गदर्शन में शासकीय होम्योपैथी औषधालय देवास द्वारा डॉ प्रीतिबाला पाटीदार एवं डॉ आलोक जैन द्वारा कलेक्टर कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम देवास एवं कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत कर्मचारियों को आयुष मंत्रालय की एडवायजरी आनुसार कोरोना की प्रतिबंधात्मक औषधी आर्सेनिक एल्ब – 30 वितरित की गई। विभाग के कर्मचारियों द्वारा सोनकच्छ , कन्नौद , खातेगांव , टोकखुर्द आदि विकास खण्डों के ग्रामीण क्षेत्रों में घर – घर जाकर यह दवाई वितरित की गई। आज 05 अप्रैल 2020 रविवार को नगर निगम देवास के समस्त कर्मचारियों / सफाईकर्मीयों को यह दवाई वितरित की जावेगी।
कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय के निर्देशानुसार देवास शहर में जिला प्रशासन द्वारा कुल 500 बैड से अधिक क्षमता के 08 क्वारनटाइन सेन्टर विभिन्न धर्मशालाओं में स्थापित किये गये है। इसके अलावा प्रत्येक विकास खण्ड में 200 बैड से अधिक क्षमता के क्वारनटाइन सेन्टर स्थापित किये गये है। जिले में 1535 परिवारों को कुल 6413 भोजन पैकेट वितरित किये गये जिसमें से नगर निगम देवास द्वारा 1540 , सभी नगरीय निकायों द्वारा 3487 एवं जनपदों के माध्यम से 1026 भोजन पेकेट वितरित किये गये। यह भोजन पेकेट विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता से तैयार किये जा रहे है। देवास जिले के सभी विकास खण्डों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामवासियों , पाटवारी , पंचायत सचिव एवं सरपंच द्वारा गांवों में प्रवेश करने वाले रास्तों को पूर्णतः बंद कर बाहरी व्यक्तियों का आना निषेद किया गया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply