-घरों पर थाली डंका बजाते हुए धर्म ध्वज फहरा कर मनाई महावीर जयंती
-रात्रि को दीपक लगाकर खुशियों का किया इजहार
-मानव सेवा की प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर हुई प्रशंसा
-विश्व शांति एवं आरोग्य हेतु दिनभर घरों पर चले धार्मिक अनुष्ठान
देवास। चरम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक दिवस महावीर जयंती के उपलक्ष में देवास जैन समाज ने नगर के 600 जरूरतमंद परिवारों को भोजन सामग्री किट वितरित की गई। प्रशासन एवं नगर निगम के समन्वय से यह भोजन सामग्री किट उन जरूरतमंद परिवारों को बांटी गई जहां पर अभी तक किसी भी प्रकार की सहायता नहीं पहुंच पाई थी। प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर जैन समाज के इस रचनात्मक मानव सेवा कार्य की प्रशंसा की गई।
भगवान महावीर की जय घोष के साथ उनके संदेश जियो और जीने दो तथा विश्व की आज यही पुकार शुद्ध आहार शाकाहार के दिव्य उद्घोष के साथ समाज जनों ने अपने घर पर रहते हुए प्रभु का जन्म कल्याणक मनाया। प्रात: 9 बजे घरों की बालकनी में थाली एवं डंका बजाकर प्रभु जन्म की खुशियां मनाई । केशरिया एवं धर्म ध्वज फहराया तथा रात्रि को 9 दीपक सजाएं । विश्व शांति एवं आरोग्य हेतु दिनभर घर पर सामायिक एवं धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे । रात्रि को सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप हुआ समाज द्वारा विगत 24 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रतिदिन 100 भोजन के पैकेट का वितरण भी चालू है। उक्त जानकारी प्रवक्ता विजय जैन ने दी।

