देवास। देश सहित प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कौशल विकास एवं उद्धमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान देवास द्वारा संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र शहरी बस्तियों कालोनियों में समुदाय को इस वायरस से बचाव हेतु मास्क को तैयार कर उनका वितरण किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए डॉ. मुकेश प्रसन्न निदेशक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन के आदेश के पालन में संस्थान द्वारा संचालित समस्त प्रशिक्षण केंद्रों को 14 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। वर्तमान समय में संस्थान के प्रशिक्षकों प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सीताराम मालवीय के मार्गदर्शन में ग्राम राजोदा, बरोठा, अलकापुरी आदि प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रारंभ किया गया है। जिसमें हीरामणि, विमल नागर, शहनाज खा, कल्पना पालीवाल आदि प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा है। संस्थान द्वारा माक्स का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। कोरोना वायरस के बचाव हेतु समुदाय को बार-बार साबुन से धोने, पर्याप्त दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग), घरों से अनावश्यक रूप से नहीं निकलने आदि के बारे में भी विभिन्न क्षेत्रों में भी जानकारी प्रदान की जा रही है तथा इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी निरंतर सामंजस्य बनाया जा रहा है। इस कार्य का संचालन मुकेश रैकवार एवं श्रीमती पूर्णिमा बाउस्कर द्वारा किया जा रहा है।
Related Posts '
19 APR
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी...
19 APR
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
15 लाख से अधिक का अवैध शराब मश्रूका जब्त
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 लाख से...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...

