संगठन के युवाओं द्वारा गांव के घरों को किया जा रहा सैनिटाइजर

देवास। जय मां भवानी युवा राजपूत समाज संगठन द्वारा कोरोनावायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए सतर्कता अपनाई जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह राजपूत जीवाजीपुरा ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष श्रवण सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह, लाला जी, नरेंद्र सिंह एवं राकेश द्वारा ग्राम निजामड़ी, तुमड़ावदा, हैबतपुरा, बरखेड़ा, भनोली, जीवाजीपुरा मे जाकर हर एक घर को सैनिटाइजर से छिड़काव किया जा रहा है। संगठन के युवाओं ने प्रण लिया है कि जब तक पूरे देश से कोरोना वायरस समाप्त नहीं हो जाता तब तक हम गांव गांव को सैनिटाइजर का छिड़काव करते रहेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply