बैंक ग्राहकों के लिए प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक खुले रहेंगे

देवास 08 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने पूर्व में जारी आदेश को निरस्त करते हुए समस्त बैंक शाखाओं एवं बैंक कार्यालयों का समय ग्राहकों के लिए प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक का समय तथा प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक कार्यालयीन समय नियत किया है । उक्त आदेश देवास जिले की समस्त बैंक शाखाओं एवं बैंक कार्यालयों हेतु तत्काल प्रभावशील होगा।

बैंक अधिकारी / कर्मचारी मुख्यालय से बाहर न जाये
कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने यह तथ्य संज्ञान में आने पर कि अनेक बैंक अधिकारी / कर्मचारी अभी भी अपने मुख्यालय के बाहर के स्थानों से अपने वाहनों से देवास आना – जाना कर रहे हैं जो कि धारा 144 के तहत् जारी लॉकडाउन आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है, के परिप्रेक्ष्य में जिला प्रबंधक लीड बैंक देवास निर्देशित किया है कि सभी बैंक अधिकारियों / कर्मचारियों को अपने मुख्यालय पर ही निवास करने हेतु निर्देशित किया जाए। कार्यालय आने – जाने हेतु वे अपने अधिकृत आईडी कार्ड के साथ बाईक का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी को भी चार पहिया वाहन प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी । उक्त निर्देशों का कडाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply