अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा 08 व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज
देवास 09 अप्रैल 2020/ अपर कलेक्टर/आयुक्त नगर निगम देवास नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा आज गुरुवार को शहर के किराना व्यापारियों की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष ली गई। बैठक में व्यापारियों द्वारा नगर निगम के मार्ग दर्शन में डोर टु डोर होम डिलेवरी के माध्यम घर-घर सामान पहुचाने की सहमति जताई। बैठक मे बताया गया कि वर्तमान में 300 आर्डर प्रतिदिन की क्षमता है, जिसे आने वाले समय में 2000 आर्डर प्रतिदिन की होम डीलेवरी तक कर लेने हेतु सभी व्यापारियो द्वारा सहमति जताई गई। कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए उक्त वायरस की रोकथाम हेतु एवं संभावित संकट को टालने/दूर करने हेतु आगामी आदेश तक फल-सब्जी मण्डी में नीलामी कार्य स्थगित किया गया है तथा यह सब्जी मण्डी पूर्णतः बंद की गई है।
कर्फ्यू आदेश का पालन न करते हुए बिना किसी कारण से अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा 08 व्यक्तियों पर धारा 151, 107, 116(3) में प्रकरण दर्ज किया गया है।
देवास जिला/जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा प्रांत अध्यक्ष के खाते में कोरोना महामारी हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि 11 हजार रुपये जमा किये गये। जनपद पंचायत देवास पंचायत अधिकारी, कर्मचारी द्वारा एक दिवस का वेतन कोरोना महामारी हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष खाते में राशी 41,941 रुपये जमा किये गये।
सामाजिक न्याय विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर जिला देवास के मार्ग दर्शन में वृद्धाश्रम बसेरा में निवासरत सभी वृद्ध माता-पिता एवं कर्मचारियों को सेनेटाईजर, मास्क और डेटोल, हेंड वास प्रदाय किया गया।

