कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने हाटपिपलिया व बालगढ़ के क्वॉरेंटाइन सेंटरों का जायजा लिया

रसूलपुर चौराहे पर लॉक डाउन की स्थिति का किया निरीक्षण
देवास 13 अप्रैल 2020 कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय व पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु ने सोमवार को हाटपिपलिया व बालगढ़ क्वॉरेंटाइन सेंटरों का जायजा लिया। बताया गया कि हाटपिपलिया में दो क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रखे गए व्यक्तियों का मेडिकल चेकअप तथा भोजन व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मेडिकल सर्वे का कार्य कर लिया गया है तथा थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है कलेक्टर डॉ पांडेय व पुलिस अधीक्षक श्रीमती देसावतु ने हाटपिपलिया थाने के स्टाफ से भी चर्चा की । स्टाफ द्वारा यह बताने पर कि 19 दिन से लगातार दिन-रात पुलिस के जवान ड्यूटी कर रहे हैं। इस पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने उनकी कर्तव्य भावना की प्रशंसा की।
इस अवसर पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस स्टाफ को नाश्ते के पैकेट वितरित किए तथा निर्देश दिए कि पुलिस अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने बालगढ़ के क्वॉरेंटाइन सेंटर का भी जायजा लिया। मेडिकल व भोजन व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की। क्वॉरेंटाइन सेंटर पर साफ-सफाई की व्यवस्था का विशेष रुप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा किट के साथ एक सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने रसूलपुर चौराहे का भी निरीक्षण किया तथा लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। यहां भी पुलिस स्टाफ को नाश्ते के पैकेट वितरित किए।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply