कलेक्टर डॉ पाण्डेय के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए निगम टीम प्रतिदिन कर रही है शहर मे सेनेटाईजेशन, कीटनाशक दवाई का छिडकाव
देवास 14 अप्रैल 2020/ शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा सतत रूप से शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. श्रीकान्त पाण्डेय, एडीएम व नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र सूर्यवंशी के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज व्यवसायिक क्षेत्रो मे मुख्यरूप से वाहन मशीन द्वारा सयाजी द्वार से एमजी रोड मुख्य मार्ग मे दोनो तरफ की व्यवसायिक क्षेत्रो (तहसील चौराहा, शेख क्लब, सुतार बाखल, शुक्रवारिया हाट, सरदार पटेल मार्ग, चूडी बाखल, जनता बैंक चौराहा, नाहर दरवाजा) होते हुये भोपाल चौराहे तक का सम्पूर्ण क्षेत्र सेनेटाईज किया गया एवं रहवासी क्षेत्रो मे वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 10, 13, 17, 18, 19, 26, 27, 34, 35, एवं वार्ड क्रमांक 43 के सम्पूर्ण क्षेत्रो को सेनेटाईज किया गया। साफ सफाई के अगले क्रम मे निगम स्वास्थ्य प्रभारी को प्राप्त निर्देश अनुसार विशेष साफ सफाई अभियान के अर्न्तगत वार्ड क्रमांक 1, 4, 17, 8, 20, 24, 40, 41, मे झाडू नालियो की साफ सफाई एवं उनमे कीटनाशक दवाईयो का छिडकाव कराया गया। वार्ड क्रमांक 28 एवं 32 मे मशीन द्वारा फागींग का कार्य कराया गया। आयुक्त के निर्देशानुसार शहर मे आवारा पशुओ के पकडने का कार्य भी निगम टीम द्वारा किया जा रहा है।

