देवास जिले में 13 कोरोना संक्रमित, 4 की मौत, 5 नए केस आये सामने

देवास। देवास जिले के हाटपिपलिया से कोरोना पीड़ित मृतक इकबाल मंसूरी की माता बानो बी का निधन हो गया था। जिनको देवास कब्रिस्तान में दफनाया गया था जिनको दफनाने को लेकर वहां के आस पास के लोगो ने विरोध भी किया था। अब उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है। वही इकबाल मंसूरी के पुत्र गुलरेज ने जिसने खुद के ठीक होने का वीडियो बना कर वायरल किया था उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है।
साथ ही पीठा रोड निवासी जाकिर उद्दीन व रघुनाथपुरा निवासी महिला नूर बेगम जिसकी इंदौर में मौत 4 दिन पहले हो चुकी है तथा नई आबादी निवासी हीरालाल की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है। 
देवास में आज नई आबादी, रघुनाथ पूरा को भी सील किया गया है। पीठा रोड पहले से ही सील है ।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply