देवास। देवास जिले के हाटपिपलिया से कोरोना पीड़ित मृतक इकबाल मंसूरी की माता बानो बी का निधन हो गया था। जिनको देवास कब्रिस्तान में दफनाया गया था जिनको दफनाने को लेकर वहां के आस पास के लोगो ने विरोध भी किया था। अब उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है। वही इकबाल मंसूरी के पुत्र गुलरेज ने जिसने खुद के ठीक होने का वीडियो बना कर वायरल किया था उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है। यहां तक कि अब उसकी बीबी आयशा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गयी है।
साथ ही पीठा रोड निवासी जाकिर उद्दीन व रघुनाथपुरा निवासी महिला नूर बेगम जिसकी इंदौर में मौत 4 दिन पहले हो चुकी है तथा नई आबादी निवासी हीरालाल की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है। व नाहर दरवाजा निवासी लाल सिंग नाहर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
कुल मिलाकर देवास में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 15 हो गयी है जिसमे से 4 की मौत हो चुकी है।

