कोरोना लड़ाई के जांबाज पुलिस कर्मी एवं सफाई कर्मी भाइयों का आत्मीय स्वागतकर साहित्य भेंट किया

आपदा राहत में गायत्री परिवार के परिजनों के सामूहिक प्रयास से निरन्तर भोजन पैकेट की व्यवस्था
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की देवास शाखा द्वारा निरंतर अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना महामारी से समाज की रक्षा कर रहे हमारे देश के पुलिस जवान एवं सफाई कर्मी भाईयों का मंगल तिलक लगाकर एवं गायत्री मंत्र उपवस्त्र ओढाकर व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन कर साहित्य भेंट किया गया।
गायत्री शक्तिपीठ जनसंचार विभाग के विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक चन्द्रिका शर्मा ने सभी को मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया ततपश्चात गायत्री मंत्र के उपवस्त्र ओढाकर हार्दिक अभिनंदन कर परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्यजी द्वारा लिखित साहित्य भेंट किया गया। युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रमोद निहाले एवं लक्ष्मण पटेल ने कहा कि आज के हालात में कोरोना महामारी से बचाव में सबसे अधिक मेहनत और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर प्रकार की कठिनाइयों से देश को बचाने का पूरा श्रेय पुलिस प्रशासन, सफाई कर्मी, डॉक्टर, नर्स एवं राजस्व विभाग को जाता है। हमें इनका आभार मानते हुए हर परिस्थिति में इनका उत्साहपूर्वक मनोबल बढ़ाना चाहिए। गायत्री परिवार के रामनिवास कुशवाह ने आमजन से अपील की है कि आज की स्थिति में पीडि़त मानवता की सेवा हर हाल में करे भोजन पैकेट सेवा गायत्री परिवार द्वारा निरन्तर चल रही है, आप भी अनुदान देकर पुण्य के भागीदार बनें। गायत्री परिवार द्वारा प्रतिदिन लगभग 150 से 200 भोजन पैकेट तैयार कर प्रशासन के सहयोग से वितरित किए जाते हैं। इस अवसर पर गायत्री परिवार के केशव पटेल, मनोहर निहाले, शुभम, हीरालाल निहाले, सीमा कुशवाह आदि उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply