देवास 17 अप्रैल 2020/ लाकडाउन के दौरान गरीब और बेसहारा व्यक्तियों की लड़ाई कोरोना वायरस से ही नहीं वरन, भूख से भी है। नगर निगम, पुलिस एवं कई स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से इन भूखे और असहाय लोगों तक गर्म भोजन पहुंचाने का पुण्य कार्य किया जा रहा है। मक्सी बाईपास पर स्थित सिद्धिविनायक होटल परिसर में लगभग 2000 पैकेट भोजन प्रतिदिन तैयार किया जा रहा है। इस हेतु लगने वाली सामग्री जैसे आटा, दाल, आलू, मसाले, तेल, नमक इत्यादि व्यापारियों एवं पुलिस के सहयोग से इस संस्था को उपलब्ध कराई जा रही है। खाना बनाने का जिम्मा राधा स्वामी सत्संग व्यास की 6 महिलाओं सहित 15 सदस्यों ने उठाया है। इस कार्य की सफलता में बीएनपी थाने के स्टाफ एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों का भी विशेष योगदान है। सिद्धिविनायक के श्याम द्वारा बताया गया कि कल 16 अप्रैल 2020 को संस्था द्वारा गरम-गरम दाल बाटी का वितरण लगभग 2000 लोगों में किया गया। इस विपत्ति में शहर हित में लगातार लगे हुए इन कॉरॉना वीरों को देवास शहर सलाम करता है।
Related Posts '
19 APR
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी...
19 APR
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
15 लाख से अधिक का अवैध शराब मश्रूका जब्त
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 लाख से...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...

