देवास 19 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में देवास स्थित औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसडीएम अरविंद चौहान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र तथा एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री अध्यक्ष अशोक खंडेलिया, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव समीर मुदंडा सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा आगामी दिनों में गाइडलाइन जारी कर लघु उद्योगों को शुरू करने की अनुमति प्रदान करने की संभावना है। अनुमति प्राप्त होने की दशा में औद्योगिक संस्थानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। स्टाफ के कर्मचारियों के लिए व्यवस्था करना होगी। शिफ्ट शुरू होने में 1 घंटे का अंतर होगा। औद्योगिक प्रतिष्ठान शुरू करने की विधिवत अनुमति लेना होगी तथा निर्धारित शर्तों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा।

