देवास। जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की पहल हराभरा देवास हो हमारा के तहत शहर में पौधारोपण का कार्य शहरवासियो के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें निगम प्रशासन के माध्यम से शहर के हरित प्रेमी नागरिको द्वारा ऑन, ऑफ लाईन आवेदन कर पौधो को बुलवाया जा रहा है। जिसमे निगम की टीम द्वारा बारी बारी से आवेदनकर्ता नागरिको को उनके घरो तक पौधा वितरण के साथ पौधा रोपण के लिये सहयोग दिया जा रहा है। रहवासियो द्वारा पूरे उत्साह से अपने-अपने क्षेत्रो, गार्डनो, घरो के आस-पास पौधे रोपे जा रहे है। इसी कडी मे निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशानुसार उपयंत्री जितेन्द्र सिसौदिया द्वारा, एक पौधा हम भी लगायें अभियान के तहत शहर के बद्रीधाम नगर, सिद्वराज नगर, कालानी बाग- सी सेक्टर में वहा के रहवासियों द्वारा पौधा रोपण उत्साह पूर्वक किया गया। साथ ही रहवासियों द्वारा लगाये गये पौधौ को जीवित रखने हेतु संकल्प भी लिया गया। इसी प्रकार निगम प्रशासन द्वारा देवास शहर में पौधा रोपण का कार्य हरित प्रेमी रहवासियों के सहयोग से निरंतर जारी रहेगा। आयुक्त ने शहर के पर्यावरण प्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरो के आस-पास व अपने क्षेत्रो में पौधो का अधिक से अधिक पौधा रोपण कर शहर को हराभरा बनाने मे अपना योगदान अवश्य दें। आयुक्त ने नागरिको से कहा कि वे अपने परिवार सहित कोरोना संक्रमण से बचाव किये जाने हेतु अपने घरो के आस-पास साफ सफाई रखे अपने हाथो को साबुन से बार बार धोये तथा मास्क लगा कर घर से बाहर निकले।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...

