देवास/ संस्था आसरा सामजिक लोक कल्याण समिति द्वारा अपने नाम के अनुरप कोविड-19 महामारी की इस दोर में समुदाय हेतु हर संभव सहायता दी जा रही है , संस्था द्वारा पुरे लॉक डाउन के समय देहाड़ी मजदुर और प्रवासी मजदुर हेतु भोजन के पेकेट और सुखा राशन वितरित किया गया। लोक डाउन के उपरांत सुखा राशन एसे जरुरत मंद को दिया गया जो किसी भी प्रकार से आम जनता के समक्ष अपना नाम नहीं बताना चाहते थे उन्हें नियमित रूप से राशन वितरित किया जा रहा है। उसके साथ ही कोविड-19 जेसी महामरी से बचने हेतु विभन्न जिलो के थानों को नियमित सेनीटाईस करने हेतु सेनीटाईसर मशीन, अन्य शासकीय कार्यलयो में पल्स ओक्सि मीटर , थर्मल गन, मास्क , पीपीई किट आदि सामग्री वितरित की जा रही है।
आज संस्था द्वारा संस्था के मुख्य कार्यालय 26 बद्रीधाम नगर से नगर निगम की योजना एक मास्क अनेक जिन्दगी अभियान के अंतर्गत 200 परिवार को मास्क और संस्था के मुख्य कार्य पालन अधिकारी की पुत्री कामाक्षी श्रीवास्तव के जन्म दिन के उपलक्ष में आसरा के कार्यलय के पीछे स्थित नव दुर्गा नगर जुग्गी बस्ती में 200 परिवार को सुखा राशन जिसमे तेल , दाल , आटा, नमक, प्याज , धनिया , इर्ची और हल्दी के पावडर वितरित किये गए।

