पूछता है देवास – देवास शहर कब होगा कीचड़ मुक्त?

देवास टाइम्स। देवास में देखा जाए तो पिछले कई वर्षों की अपेक्षा देवास में अब कितने ही विकास कार्य हो गए है। बोल सकते है कि इंदौर जैसे महानगर के समीप होने से यहां भी समय – समय पर बदलाव आए है। लेकिन यहां के विकास कार्य को हमेशा किसी न किसी की नजर भी लगी है। विकास प्रधिकरण के कार्य हो या नगर निगम के विकास कार्य हो सभी कही न कही अधूरे छुटे लगते है। जिस कारण आज आम आदमी परेशान नजर आता है।
आपको जो तस्वीर दिख रही है वह देवास शहर के हदयस्थल की है। जो कि इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहे पर स्थित पुलिस विभाग के सहायता केंद्र की है। यहां आपको जो कीचड़ नजर आ रहा है। वह नगर निगम की देन है। कीचड़ के कारण यहां कोई रुक भी नहीं पाता है। वही नजदीक में ही नगर निगम द्वारा बस स्टाप भी बना रखा है। जिस पर विज्ञापन के द्वारा नगर निगम की कमाई भी हो रही है। फिर भी वहां ऐसी स्थिति बनी हुई है। हालाकि उस बस स्टाफ का आनंद एक पंचर वाला जरूर उठा रहा है। वेसे यह नगर निगम और पुलिस विभाग का आपसी प्रेम भी दर्शा रही है। लेकिन यह तो सिर्फ एक उदाहरण है बाकी कितनी ही कालोनियो में इससे भी ज्यादा भयावह स्थिति है। वही बीमा हॉस्पिटल वाला एमआर रोड़ भी पूरी तरफ खराब हो चुका है जिस कारण आम लोग परेशान हो रहे है।

Post Author: Vijendra Upadhyay