मिट्टी से हस्त निर्मित श्री गणेश प्रतिमा बिक्री केंद्र का शुभारंभ

देवास/ लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ के द्वारा मिट्टी से हस्त निर्मित श्री गणेश प्रतिमा बिक्री केंद्र का शुभारंभ हुआ। देवास में यह बिक्री केंद्र तीन जगहों पर बनाये गए जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना बचाव के गाइडलाइन का पालन करते हुए शुरू किये। यह बिक्री केंद्र   भूतड़ा सेल्स,  मां चामुंडा गौ सेवा एवं अनुसंधान केंद्र,  अंकित सिंह के यहां पर खोले गए।

इस अवसर पर विशेष रूप भूतड़ा सेल्स पर संजय तलाटी, प्रकाश भूतड़ा, कन्हैया रिझवानी, आनंद अधिकारी मां चामुंडा गौ सेवा एवं अनुसंधान केंद्र पर गिरीश मंगला, अमरजीत खनूजा, जयशंकर, कैलाश डागा, संजय शुक्ला, जवाहर नगर पर नन्द किशोर द्रिवेदी, अचल अग्निहोत्री, मनीष मूंदड़ा, डॉ. अश्विन दुबे, डॉ. सुरेश ठाकुर, हिमांशु मेहता उपस्थित थे। अंत में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव समीर मूंदड़ा ने ग्राम शिल्पी के उद्देश्य को बताया व सभी का आभार माना।

देवास टाइम्स। मिट्टी के गणेश जी बिक्री केंद्र पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव समीर मूंदड़ा ने क्या कहा देखे

Post Author: Vijendra Upadhyay