कलेक्टर श्री शुक्ला ने तुरंत लिया संज्ञान, जांच दल का किया गठन

शंकरगढ़ गौशाला से करीब 200 गायो को आज ही निकट की गौशाला में भेजने के निर्देश

देवास 21 अगस्त 2020/ कलेक्टर  चंद्रमौली शुक्ला ने शंकरगढ़ गौशाला घटना को तुरंत  संज्ञान में लेकर जांच दल का गठन किया। उन्होंने एसडीएम देवास , राजस्व टीम, उप संचालक वेटनरी , पंचायत , नगर निगम  की संयुक्त टीम को तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करने  निर्देश दिए है।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने आज ही नगर निगम के पशु वाहन के द्वारा शंकरगढ़ गौशाला से क़रीब 200 गायो को निकट की गौशला में भेजने के निर्देश दिए। गौशाला की 30 गायों को वृंदावन गौशाला नगु खड़ी, 50 गायों को आदर्श गौशाला, 30 गायो को रामकृष्ण गौशाला कवड़ी, 20 गायों को गौशाला विकास समिति राला मंडल आज ही भेजा जा रहा है।

Post Author: Vijendra Upadhyay