देवास, 24 जून 2021/ जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास शक्ति रावत ने बताया कि म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास योगेश कुमार गुप्ता मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर देवास में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए दिनांक 26 जून 2021 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यपालक अध्यक्ष म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा उक्त रक्तदान शिविर का शुभारंभ 26 जून 2021 को प्रातः 10 बजे ऑनलाईन माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक रक्तदाता उक्त शिविर में रक्तदान कर मौजूदा समय में ब्लड बैंकों में खून की कमी के संकट से निपटने में सहायता करें।
Related Posts '
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
10 AUG
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया जीवन
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया...
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...

