रामाश्रय मंदिर पर हर्षोल्लास से रामनवमी पर्व मनाया


देवास। धर्म जनसेवा सामाजिकता की त्रिवेणी रामाश्रय मंदिर बिलावली में रामनवमी के पावन अवसर पर सुबह से ही भगवान श्रीराम के दर्शन के लिये भक्तो का ताता लगा रहा। भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम की महाआरती के साथ आतिशबाजी की गई महाआरती में मुख्य रूप से देवास विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार, रामाश्रय ट्रस्ट के संस्थापक रमेश कुमार अग्रवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, पशुपतिनाथ चौबे, अनिल कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा, गौतमसिंह राजपूत, मनीष जैन (कायथा वाले) आदि उपस्थित रहे। महाआरती पश्चात दर्शनार्थियों को पंजरी का प्रसाद वितरण किया गया। भोजन प्रसादी का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। उक्त जानकारी रामाश्रय ट्रस्ट के ट्रस्टी राकेश कुमार अग्रवाल ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay