फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल में मनाया गया बेगलेस दिवस

देवास/ फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल द्वारा नए शिक्षण सत्र में एन ई पी . नई शिक्षा पद्दति के अनुसार आज दिनांक को बेगलेस दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए भिन्न भिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की गईं। एन ई पी. नई शिक्षा पद्दति के अनुसार प्रत्येक विद्यालय को महीने में एक बार बेगलेस दिवस मानना होगा, जिसमे बच्चे इस दिन प्रायोगिक तरीकों से अध्ययन करेंगे।
इसी कड़ी में फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल के शिक्षकों द्वारा बच्चो को शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, योग करवाया गया, खेलों के माध्यम से छोटे बच्चों को गणित व् विज्ञान सिखाया गया। जिसमे उनसे रोमन तम्बोला, डाटा कलेक्शन एवं विश्लेषण करना, पेड़ पौधों की जानकारी, पि पि टी बनाना तथा पेंटिंग, ज़ूम्बा, डांस आदि करवाया गया। बेगलेस दिवस का उद्देश्य सभी वर्ग के बच्चों में बौद्धिक विकास की क्षमता को बढ़ाना है। सभी गतिविधियों के दौरान बच्चों में अभूतपूर्व ऊर्जा व उत्साह देखा गया। इस तरह की प्रायोगिक क्रिया से बच्चों को काफी कुछ सिखने को मिला। विद्यालय द्वारा उक्त दिवस प्रत्येक माह मनाया जायेगा। उपरोक्त जानकारी विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर डॉ एस परिमला द्वारा दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay