सृष्टि सेवा संकल्प के तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण


देवास। सृष्टि सेवा संकल्प के तत्वावधान में समाज के गणमान्य जनों ने वृक्षारोपण किया।
जिनमे प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष आदित्य दुबे, पूर्व महासंघ अध्यक्ष संजय शुक्ला, प्रभुशंकर उपाध्याय, सतीश दुबे, आकाश अवस्थी, युवा संघ अध्यक्ष आदित्य दुबे, सुदर्शन दुबे, विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि ओमप्रकाश कारपेंटर, कमलेश विश्वकर्मा, केपी सोनी सहित सभी प्रकृति प्रेमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण किया।

दिनेश मिश्राजी ने कहा कि पर्यावरण संवर्द्धन और सरंक्षण हेतु सभी समाजों को आगे आना चाहिए एवं महापुरुषों के जन्म दिवस पर पेड़ लगाकर उन्हें स्मरण किया जाना चाहिए।
जिलाअध्यक्ष आदित्य दुबेजी ने आगामी परशुराम जयंती पर निकलने वाली शौर्य यात्रा में सभी समाजों के धर्म प्रेमियों से सम्मिलित होने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में सृष्टि सेवा संकल्प के प्रदेश संयोजक संजय कसेरा एवम अरविंद भट्ट भी उपस्थित रहे।
आभार सन्गठन के प्रदेश बौद्धिक प्रमुख एवम आयशर कारखाने के वरिष्ठ प्रबंधक श्रीयुत श्रीराम शर्मा ने व्यक्त किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay