सर्व ब्राह्मण समाज परशुराम जन्मोत्सव हवन, पूजन, अभिषेक कर मनाएगा


– ब्राह्मण समाज के सभी घर दीपको से होंगे रोशन

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (सर्व ब्राह्मण समाज) देवास द्वारा हम सब के आराध्य देव राज राजेश्वर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव शनिवार 22 अप्रैल अक्षय तृतीया पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में देवास नगर के सभी ब्राह्मण बंधुओं द्वारा चाणक्यपुरी में स्थित परशुराम मंदिर पर प्रात: 7.30 बजे हवन पूजन कर भगवान परशुराम जी की विशाल प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा। प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया पर राज राजेश्वर भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक कर उनके सम्मुख हवन पूजन कर उनका जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से निवेदन किया है प्रतिवर्ष अनुसार शाम को अपने घरों पर 5, 11, 21 या अधिक दीपक से अपने घर को रोशन कर इस पर्व को धूमधाम से मनाएं। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा 30 अप्रैल को सयाजी द्वार से प्रारम्भ की जाएगी। प्रतिवर्षानुसार बैंड, चलित झांकियों, ढोल ओर ताशों से सुसज्जित शौर्य यात्रा में भगवान परशुराम जी बग्घी पर सवार होकर नगर भृमण पर निकलेंगे। भजन गायक अपने सुमधुर चलित भजनों की प्रस्तुति पूरे यात्रा मार्ग में देंगे। सभी विप्र जन एक जेसी पारम्परिक वेशभूषा में रहेंगे। नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, जवाहर चोक होते हुए यात्रा का समापन मंडी धर्मशाला में सहभोज के साथ होगा। समाज अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, महिला अध्यक्ष यशोदा शर्मा, जिला युवासंघ अध्यक्ष आदित्य दुबे, नगर युवा अध्यक्ष विमल शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी ने नगर के सभी ब्राह्मण बन्धुओ से कार्यक्रम में शामिल होकर पूजन का लाभ लेने की अपील की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay