देवास। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर द्वारा जम्मू कश्मीर में शहीद हुए भारतीय जवानों की आत्मशांति हेतु श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाईवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमे पांच जवान शहीद हो गए और एक जवान गंभीर घायल हो गया। शहीद जवानों की आत्मशांति हेतु सयाजी द्वार पर कैंडल जलाकर व दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैप्टन रामबाबू पटेल, कैप्टन राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, अजय पवार, सूरज सोलंकी, मनोहर सिंह सोलंकी, अजय नेगी, सुनील सिंह, राजेंद्र सिंह राजपूत, अरविंद सिंह राजपूत, शैलेंद्र पटेल, राकेश सिंह पहलवान सिंह, वी एस नागर, लाखन सिंह राजपूत, दिनेश सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में एक्स सर्विसमैन, जय हिंद अकैडमी जवान व भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।
Related Posts '
12 SEP
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग...
12 SEP
ऐतिहासिक शिकांगों भाषण पर किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण
ऐतिहासिक शिकांगों भाषण पर किया स्वामी विवेकानंद...
09 SEP
एमपी में आयुष स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम घोषित
एमपी में आयुष स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु...
09 SEP
राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एवं पद्मजा स्कूल द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एवं पद्मजा स्कूल द्वारा...
09 SEP
शातिर मोटर साईकिल चोर एवं वाहन की खरीद फरोख्त करने वाले धराए
शातिर मोटर साईकिल चोर एवं वाहन की खरीद फरोख्त करने...