स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती ने किए विभिन्न सेवा कार्य

– सदस्यता अभियान के अंतगर्त बनाये नए 21 सदस्य

देवास। लघु उद्योग भारती १९९४ में स्थापित भारत में सूक्ष्म और लघु उद्योगों के एक पंजीकृत अखिल भारतीय संगठन है। पूरे देश में 250 शाखाओं के साथ 400 से अधिक जिलों में इसकी सदस्यता है।
लघु उद्योग भारती अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में विभिन्न सेवा कार्य करता है। उसके अंतगर्त स्थापना दिवस के उपलक्ष में देवास इकाई ने उज्जैन रोड पर जल मंदिर का शुभारंभ किया। जलमंदिर से गर्मी में राहगीरों की प्यासे बुझेगी।
वही सेवा कार्यो में भोलेनाथ गौशाला में जाकर गायों के लिये सेवा कार्य भी किया। साथ ही सदस्यता अभियान के अंतर्गत 21 नए सदस्य भी बनाये।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सतीश मुकाती, विनय कावले, प्रबल जाधव, मुकेश वर्मा, संजय कारपेंटर आदि उपस्थित थे। कार्य्रकम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया व आभार विजेन्द्र उपाध्याय ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay