नई संसद में संसद कला दीर्घा में देवास की चित्रकार सोनाली चौहान की भागीदारी


देवास। नईदिल्ली में नए संसद परिसर जिसका उद्घाटन 28 मई 2023 को किया गया। जिसमे प्रदर्शित भारतीय लोक संस्कृति को दर्शाते एक विशाल भित्ति चित्र को पूरे भारत से विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली 75 महिला लोक, जनजातीय और समकालीन कलाकारों ने बनाया था। इस कार्य में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देवास की चित्रकार सोनाली चौहान ने मध्यप्रदेश की लोक शिल्प परंपरा व भीमबेठिका के शैल चित्र रेखांकन किये तथा उनके साथ साथ अन्य लोक कलाकारों ने तंजौर, चेरियाल, कलमकारी, भील व गोंड कलाकारों के कलाकार्यों को समूह में संयोजित कर पैनल तैयार किया। इस ऐतिहासिक गौरवमयी भागीदारी के लिए दिल्ली की ललित कला अकादमी द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया था । नए संसद भवन में प्रदर्शित इस विशाल भव्य चित्रकला को कला दीर्घा के तहत पीपल्स वाल में जन-जननी-जन्मभूमि थीम पर तैयार किया गया है। वर्तमान में चित्रकार सोनाली चौहान अभिरुचि ललित कला अकादमी एवं शोध संस्थान में प्राचार्य है।

Post Author: Vijendra Upadhyay