राम को काल्पनिक बोलने वाली कांग्रेस पार्टी लड़ रही है हिंदुत्व पर

– भाजपा ने प्रचार प्रसार में राम मंदिर के मुद्दे को जोड़ लिया

देवास। देवास विधानसभा में चुनावी माहौल अलग ही देखने में आ रहा हैं। एक और कांग्रेस पार्टी राम को खुद काल्पनिक मानती थी। वही देवास में कांग्रेस प्रत्याशी को उसके समर्थक उसे हिंदूवादी नेता पेश करने में कोई कमी नही छोड़ रहे है। शुरुवाती प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी भ्रष्टाचार, अवैध कारोबार व स्वयं के द्वारा कोरोना काल में की गई सेवाओं को लेकर जनता से वोट मांग रहे थे। लेकिन अब चुनाव प्रचार हो या सोशल मीडिया हर और जय श्री राम के नाम का उदघोष हो रहा है। वही सोशल मीडिया पर समर्थकों द्वारा एक दूसरे के ऊपर सोशल मीडिया वार कर रहे है। कांग्रेस समर्थक यूजर भाजपा उम्मीदवार के दरगाह के साथ फोटो वायरल कर रहे है तो वही भाजपा समर्थित यूजर CAA विरोध के फोटो विडियो वायरल कर रहे है। जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी मौजूद है।

देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी गायत्रीराजे पवार अभी तक अपने व सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की लंबी लिस्ट लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रही थी। किंतु अब भाजपा ने अपना चुनावी प्रचार का रूख बदल दिया है। यूं कहे कि भाजपा प्रत्याशी ने विकास के मुद्दे के साथ अपने प्रचार-प्रसार में राम मंदिर के मुद्दे को भी जोड़ लिया है और पिछले दो दिनों में भाजपाई कार्यकर्ताओं की सोशल मीडिया में की गई पोस्ट में राम मंदिर का इम्पैक्ट दिखाई देने लगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक नया वीडियो वायरल किया है, जिसमें बताया गया है कि राम मंदिर के लिए जो शिलाएं आई थी, उनका प्रथम पूजन देवास विधायक गायत्रीराजे पवार के ससुर व तत्कालीन देवास महाराज स्व. कृष्णाजीराव पवार द्वारा किया गया था। साथ ही लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई रथ यात्रा की अगवानी तत्कालीन विधायक तुकोजीराव पवार की गई थी। जारी किए गए वीडियो में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी चित्रण किया गया है।
इस तरह एक बार फिर देवास में भाजपा ने चुनावी रंग को भगवा करने के लिए राम मंदिर का मुद्दा उठा लिया है। अब देखना है कि अभी तक राम मंदिर के नाम पर जीतती आई भाजपा को इस बार कितनी सफलता मिलती है।

Post Author: Vijendra Upadhyay