खेलो इंडिया ट्राईबल फर्स्ट एडिशन : सृष्टि ने जीता गोल्ड

खेलो इंडिया ट्राईबल फर्स्ट एडिशन: सृष्टि ने जीता गोल्ड

देवास। किंडर स्कूल की छात्रा सृष्टि वर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम 2026 के फर्स्ट एडिशन में 50 मीटर बटरफ्लाई में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता है। सृष्टि ने अपनी एज केटेगिरी में शानदार प्रदर्शन किया, विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। किंडर स्कूल के डायरेक्टर हेमंत वर्मा ने सृष्टि को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके मेहनत और लगन का परिणाम है। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी सृष्टि को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay