महा-प्रभात फेरियो में निकले हजारो रामभक्त

माता टेकरी में भी निकली प्रभात फेरी

– मेरी बस्ती मेरी अयोध्या

देवास। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में देवास पूर्णत: राममय हो गया है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय होते ही देवास में अनेक मोहल्लों, गलियों, बस्तियों में प्रभात फेरिया आरंभ हो गई थी,जिसका क्रम महीनों से चल रहा था।इसी क्रम में रविवार 21 जनवरी को सुबह देवास की सभी बस्तियों में महा-प्रभात फेरियां निकाली गई।
जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्त सम्मलित हुए। देवास की सभी 32 बस्तियों में 50 हजार से अधिक नगरवासी प्रभात फेरियों में सम्मिलित हुए, जिन्होंने देवास नगर की 65 किलोमीटर से अधिक के मार्ग को तय किया। प्रभात फेरियों में लोग झांझ, मंजीरा, शंख, ढोल बजाते हुए मंगल गीत,लोक गीत,भजन गाते हुए निकले। इस प्रभात फेरी में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इन महा-प्रभात फेरियां हेतु नगर वासियों ने विशेष तैयारी की गई थी,गली,गली, मोहल्ले- मोहल्ले में परिवारों से संपर्क किया गया। प्रभात फेरियों हेतु समाज मे विशेष उत्साह बना हुआ है। नगर के अनेकों स्थानों पर कई बस्तियों की प्रभात सीनियर का संगम भी रहा। जिससे मनोहारी दृश्य प्रस्तुत हुए। सोमवार 22 जनवरी को भी कई बस्तियों में बड़ी-बड़ी प्रभात फेरियां निकलेगी। जिसकी विशेष तैयारी स्थानीय रामभक्त कर रहे है।

Post Author: Vijendra Upadhyay