सफाई कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर किया कार्य


देवास। संयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में चल रहे चरणबद्ध आंदोलन में 3 मार्च को समस्त सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप सफाई कार्य किया। संयुक्त मोर्चे के अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष रूपेश कल्याणे, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष राकेश बंजारे, मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजय सांगते काका, संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो 5 मार्च 2024 को समस्त सफाई कर्मचारी आधे दिवस का सफाई कार्य बंद हड़ताल पर रहेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी नगर निगम प्रशासन देवास की रहेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजु पहलवान सांगते, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कल्याणे, संभाग प्र्रभारी अनिल खरे, जिलाध्यक्ष विजय सांगते, मांगीलाल फतरोड़, लालचंद डागर, प्रदीप सांगते गजा, पारस कलोसिया, राजेश गौसर, रोहित दावरे, उमेश सांगते, राजकुमार कल्याणे, सुनील फतरोड़, लक्षमण वेद, बसंत कल्याणे, सोनू डुमाने, रोहित धनराज सांगते, विकास सिहोते, विकास सांगते, सुनील सिहोते, उमेश सिहोते, कैलाश सोलंकी, ़ऋषि निगम, धीरज खत्री, महेश बिरगड़े, विजय आदिवाल, राकेश गौसर, पवन खरे, विकास बंजारे, मंगल घारू, रामू गौसर, महेश लोट, विक्कीलाला बंजारे आदि संगठन के पदाधिकारी एवं दरोगा साथी उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay