—
देवास 08 मार्च 2024/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना देवास ग्रामीण द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण के संबंध में सभी पहलुओं पर बातचीत की गई एवं रैली निकाली गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं विभाग की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में 100% मतदान करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डॉ संदीप रूहल एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थिति रही।