कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार

भोपाल से इंदौर जाते वक्त जगह-जगह हुआ स्वागत

भौरासा निप्र! महू से दो बार विधायक रहे अंतर सिंह दरबार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज संघवी ने आज भोपाल जाकर भाजपा की सदस्यता ली! भाजपा की सदस्यता लेने के लिए बड़े लंबे चौड़े काफिले के साथ आज भोपाल पहुंचे जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा भाजपा की सदस्यता दिलाई गई! वही अंतर सिंह दरबार का भोपाल से आते समय देवास भोपाल टोल टैक्स पर पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्वागत किया गया!
इस अवसर पर चन्दर सिंह ठाकुर,राजेंद्र ठाकुर, रघुवीर सिंह ठाकुर, कन्हैयालाल खाटवा, पार्षद सचिन यादव, राजेंद्र ठाकुर,इंदर सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद नवीन यादव, संजू ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, धीरेन्द्र ठाकुर, राजेश माली, आदि लोग मौजूद रहे इसी तरह भोपाल रोड पर स्थित आपका अपना ढाबे पर सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठा.राजेंद्र सिंह मोडरिया के नेतृत्व में नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, मण्डल महामंत्री संजय यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर ,सरपंच सुमेर सिंह नागर,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ठा.सुनील सिंह चावडा, रमेश ठाकुर, अनोप सिंह ठाकुर,शैलेंद्र ठाकुर, देवी सिंह ठाकुर,पार्षद सुरेश मालवीय,राजेश लोधी, मौसम माली, राहुल मूंदडा, के द्वारा भव्य स्वागत किया गया इसी तरह भौरासा क्रॉसिंग पर हेमेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आतिशबाजी कर साफा बांधकर पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया! इस अवसर पर दिनेश ठाकुर, माखन ठाकुर,कुलदीप ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर,गब्बर ठाकुर,अभिषेक ठाकुर, आदित्य ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे !

Post Author: Vijendra Upadhyay