भारतीय मुसलमान और घुसपैठी मुसलमान का अंतर नहीं बता पाई कांग्रेस

– कांग्रेस की रही औपचारिक प्रेसवार्ता

देवास। देवास शाजापुर लोकसभा चुनाव हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर राजेश तिवारी देवास में आज मीडिया से रूबरू हुए।
तिवारी ने प्रेस वार्ता में केवल भाजपा पार्टी से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। विश्व गुरु से लेकर, महिला शक्ति का अपमान, बेरोजगारी, काले धन, किसान मुद्दे पर अपनी बात रखी।
कांग्रेस ने किसी भी स्थानीय मुद्दे पर बात नही की, ना ही अपने संकल्पों को मीडिया के सामने रखा गया। उन्हे डर था की हमारे संकल्प भाजपा तक पहुंच जायेगे।
पूरी वार्ता में केवल केंद्र की योजनाओं पर कटाक्ष किया गया। कटाक्ष में तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने घुसपैठी मुसलमानों को लेकर संपत्ति बंटवारे का जो बयान दिया है। वह नफरत भरा है वह सिर्फ नफरत की राजनीति करते है। इस बात पर मीडिया ने पूछा कि भारतीय मुसलमान और घुसपैठी मुसलमान में क्या अंतर है?
तो उन्होंने गोल-गोल जवाब दिया। वह खुलकर नहीं बता पाए कि घुसपैठी मुसलमान कौन है।
साथ ही मीडिया ने पूछा कि मोदी नफरत की राजनीति करते हैं तो उनकी सरकारी योजनाएं सभी को मिलती है। ऐसे कितने मुस्लिम भाई हैं जिन्हें मोदी की योजना का लाभ नहीं मिला बताएं?
उसका भी जवाब तिवारी ठीक से नहीं दे पाए।
वही प्रत्याशी राजेंद्र राधाकिशन भी मीडिया के सामने देवास शाजापुर के विकास का विजन नही बता पाए।

कुल मिलाकर कांग्रेस की आज की प्रेस वार्ता औपचारिक ही रही। उन्होंने ना खुल कर अपने विजन बताएं, ना ही आगे की भविष्य की योजना बताई। उन्होंने सिर्फ मोदी पर ही प्रहार किया। साथ ही तिवारी ने दावा किया की भाजपा को पूरे देश में 150 से ज्यादा सीट नही मिलेगी। कांग्रेस ही अपने सहयोगी दलों के साथ इस बार चुनाव जीतेगी।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राधाकिशन सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी वार्ता में उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay