विनोद जायसवाल लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित

विनोद जायसवाल लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित

देवास। सर्ववर्गीय जायसवाल समाज चेरिटेबल ट्रस्ट की साधारण सभा समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला पर संपन्न हुई। साधारण सभा का शुभारंभ भगवान राज राजेश्वर सहत्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया। स्वागत भाषण मनीष जायसवाल ने दिया। ट्रस्ट के तीन वर्षो का लेखा जोखा सचिव सुरेश जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। ट्रस्ट के नियमानुसार तीन वर्ष में चुनाव की प्रक्रिया में हजारीलाल जायसवाल उदयनगर ने अध्यक्ष के लिये विनोद जायसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका नरेन्द्र जायसवाल ने समर्थन किया जिस पर सभी ट्रस्टियों ने हाथ उठाकर अपनी सहमती व्यक्त की। विनोद जायसवाल ने ट्रस्टियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से मेरी कार्यकारिणी ने विगत 3 वर्षो में 20 हजार स्क्वेयर फीट का निर्माण कार्य करवाया एवं 82 नए ट्रस्टियों को ट्रस्ट की सदस्यता दिलवाई। आगामी 6 माह में धर्मशाला को प्रारंभ करने का प्रयास करूंगा एवं संपूर्ण निर्माण सिंहस्थ के पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जायसवाल, उपस्थित रहे एवं अपने सम्बोधन में युवाओं से समाज कार्य में अग्रसर होने का आह्वान किया। साधारण सभा में नए सदस्यों ने ट्रस्टी बनने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद अलीराजपुर, राजेन्द्र जायसवाल सोनकच्छ, हरिओम शिवहरे इंदौर, अशोक जायसवाल इंदौर, मदनलाल जायसवाल बैरागढ़, मनरेश जायसवाल ओंकारेश्वर, सुभाष जायसवाल इंदौर, योगेन्द्र जायसवाल इंदौर अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला संगठन की अध्यक्ष आशा जायसवाल, सीमा जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, मयूरी जायसवाल, माधुरी जायसवाल, ममता जायसवाल, नीता जायसवाल, प्रेमलता जायसवाल, अशोक जायसवाल, सुभाष जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल, भंवरलाल जायसवाल, रवि जायसवाल, जगदीश जायसवाल, मंगेश जायसवाल, नरेश जायसवाल, शिवलाल जायसवाल, गुड्डु जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, हेमंत जायसवाल, पिंटू जायसवाल, नवीन जायसवाल, विकास जायसवाल, विशाल जायसवाल, बंटी जायसवाल, सुरेश जायसवाल एवं समाज के सभी वरिष्ठ, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया। संचालन संतोष जायसवाल ने किया तथा आभार प्रफुल्ल जायसवाल ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी माणक जायसवाल ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay