श्री सद्गुरू योगेंद्र श्रीमंत शीलनाथ महाराज की मूर्ति स्थापना महोत्सव पर दो दिवसीय आयोजन


देवास।
 श्री सद्गुरू योगेंद्र श्रीमंत शीलनाथ महाराज की मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तृतीय वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। धुनी संस्थान प्रबंधक दिलीप शर्मा ने कि मल्हार धुनी संस्थान पर सदगुरु श्री शीलनाथ जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके अंतर्गत 28 जुलाई, रविवार को संध्या 5.55 बजे आरती होगी। तत्पश्चात राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री सुश्री कलापिनी कोमकली के भजनों की प्रस्तुति होगी।

इस अवसर पर श्रीमती लता झोकरकर आई सा का अभिनंदन एवं उनके प्रति सम्मान प्रकट किया जाएगा। साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक वर्मा का भी अभिनंदन आयोजन के दौरान होगा। भजन संध्या एवं अभिनंदन समारोह में देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के द्वारा सभी का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। दिनांक 29 जुलाई, सोमवार को श्रीमंत सद्गुरू देव की महाआरती सायं 7 बजे होगी। आरती पश्चात निर्गुणी भजन मंडली द्वारा भजन किए जाएंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, राजेंद्र महंत, महेश पडियार, सुरेश गोखले, पुजारी गिरीश उपाध्याय, भक्त मंडल के सुरेंद्र वर्मा, जयंत विपट, महेश चौहान, सुभाष वर्मा, निलेश वर्मा ने भक्तजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मल्हार धुनी संस्थान पर होने वाले आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay