प्रेस क्लब देवास के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, सर्वसम्मति से सभी पदों पर पदाधिकारी घोषित


देवास।
एक सकारात्मक सन्देश के साथ प्रेस क्लब देवास के निर्वाचन (चुनाव) की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव से पूर्व संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी उम्मीदवारों से चर्चा कर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करें जो सफल रहे। पूर्व में भी निर्विरोध पदाधिकारी चुने जाते रहे हैं। लेकिन विगत 15 वर्षों से निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत चुनाव हो रहे थे। जिसमें संस्था के सदस्यों के मन में कुछ ना कुछ टिस चुनाव संपन्न होने के बाद भी रह जाती थी जो मनमुटाव का भी कारण बनती थी। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने आज निर्विरोध निर्वाचन संपन्न करवाया। जिसमें सभी पदों के लिए निर्विरोध पदाधिकारियों को चुना गया। चुनावी प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अभिभाषक मनोज हेतावल, सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिभाषक जीवन सिंह कराड़ा व राकेश शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। चुनावी प्रक्रिया का पूर्ण संचालन सचिव चेतन राठौड़ व अरुण परमार ने किया। अध्यक्ष पद पर ललित शर्मा, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस व शकील खान, सचिव शेखर कौशल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, सँयुक्त सचिव अशोक पटेल, कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों पर चेतन राठौड़ व अरुण परमार को निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कर उन्हें पद का प्रमाण पत्र सौपा। साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई जिसमे विजेंद्र उपाध्याय, राजेन्द्र चौरसिया, राजेश पाठक, शैलेन्द्र अडावदिया, खूबचन्द मनवानी, जितेंद्र शर्मा सदस्य रहेगे।
तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारी खेड़ापति मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुँचे और यही से विजयी जुलूस निकाला गया। विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारी व सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। क्लब के वरिष्ठ मार्गदर्शक विनोद जैन, अनिलराज सिंह सिकरवार, दिलीप मिश्रा, तरुण मेहता, श्रीकांत उपाध्याय, अतुल बागलीकर के मार्गदर्शन में यह चुनावी प्रक्रिया निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर क्लब के मुन्ना वारसी, सुरेश जायसवाल, आनंद सिंह ठाकुर, असलम खान, डॉ अनिल जोशी, राजेश मालवीय, नितिन गुप्ता, अरविंद चौकसे, मयूर व्यास, अमित व्यास, मुर्तजा सैफी, अमित बागलीकर, प्रिंस बैरागी, नागेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र पिपलोदिया, रईस कुरैशी, रोहित उपाध्याय, धीरज सेन,  पिन्ना सिंह पंजाबी सहित अन्य कई पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay