सीआईए के छात्रों ने किया कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीआईए के छात्रों ने किया कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के छात्रों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध देवास सहोदया स्कूल्स काम्पलेक्स की कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित कर चैम्पियनशीप पर कब्जा जमाया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सेंट एंटोनी हायर सेकण्डरी स्कूल, सोनकच्छ में आयोजित की गई थी। जिसमें 12 सी.बी.एस.ई. विद्यालय के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के अण्डर 14 बालक आयु वर्ग में विद्यालय के राजवीर हर्के, ऋषभ चैधरी, निलेन्द्र कुशवाह, निर्मल पटेल, रणवीर सिंह सेंधव, युवराज सिंह परिहार, विवेक पटेल, रूद्र हल्दार, सार्थक नागर एवं अतीक पाठक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान अर्जित किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा व समस्त स्टाॅफ ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच श्री दीपक निशाद को शुभकामनाए देते हुए बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay