राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए सेन्ट्रल इंडिया एकेडमी के चार छात्रों का चयन

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए सेन्ट्रल इंडिया एकेडमी के चार छात्रों का चयन

देवास। सेन्ट्रल इंडिया एकेडमी के चार छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी उज्जैन संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर, देवास में आयोजित की गई थी। अंडर 17 बालक एवं बालिका आयु वर्ग में विद्यालय के भास्कर मंडल, रुद्र भटनागर, दिव्यराज सिंह सेंधव एवं कु. उन्नति शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या रीटा सिंह और निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा ने खिलाड़ियों व उनके कोच गजेन्द्र ठाकुर को शुभकामनाएं दीं और बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay