कु. जयश्री पिपलाना का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन
देवास। सेन्ट्रल इंडिया एकेडमी की छात्रा कु. जयश्री पिपलाना ने स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की है। यह प्रतियोगिता नाडियाड (गुजरात) में आयोजित होगी।
विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) श्री आकाश अरोरा ने बताया कि कु. जयश्री का चयन अंडर-14 बालिका आयु वर्ग की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह और निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने जयश्री को शुभकामनाएं और बधाई दी।
Post Views:
569