गीता जयंती पर इस्कॉन में विशेष महायज्ञ और तुलादान उत्सव

गीता जयंती पर इस्कॉन में विशेष महायज्ञ और तुलादान उत्सव

देवास। इस्कॉन देवास गीता जयंती के उपलक्ष्य में विशेष महायज्ञ और तुलादान उत्सव का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम रामनगर स्थित रामेश्वर धाम मंदिर में 15 दिसंबर 2024, रविवार को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन में भक्तों को भगवद गीता महायज्ञ के यजमान बनने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही स्नेहीजन के वजन के बराबर भगवद गीता का दान करके तुलादान के यजमान बनने की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने बताया कि भगवद गीता का दान एक महादान है, जो जीवन को आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने भक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

Post Author: Vijendra Upadhyay