अधिकारी ने मिट्टी की मूर्तियों और बर्तनों की दुकानों का किया निरीक्षण

अधिकारी ने मिट्टी की मूर्तियों और बर्तनों की दुकानों का किया निरीक्षण

देवास। कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र देवास तथा श्रम पदाधिकारी जिला देवास द्वारा कुम्हार गली स्थित मिटटी की मूर्ति बना कर बेचने वालों की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मूर्तियों के निर्माण में, विशेष रूप से 4 फीट तक की मूर्तियों के लिए, प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) का उपयोग किया जा रहा है। रंगाई के लिए केमिकल युक्त रंगों का उपयोग नहीं पाया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से सकारात्मक है। श्रमिकों के कार्यस्थल पर स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों को पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग और श्रम नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Post Author: Vijendra Upadhyay