संस्कार भारती ने जन्माष्टमी पर मनाया आनंदोत्सव
देवास। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती देवास इकाई द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। जिला संयोजक नृत्यगुरु प्रफुल्ल सिंह गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष एक नए स्वरूप में आयोजित कार्यक्रम में संस्कार भारती द्वारा नव पीढ़ी से श्रीकृष्ण अवतरण के लोक उद्देश्यों में छुपे संदेश पर ज्ञानवर्धक संवाद सुप्रसिद्ध भक्तिभाष्यकार श्री प्रहलाद गुप्ता, केंद्रीय अधिकारी विश्वगीताप्रतिष्ठानम तथा श्री निर्भाल सिंह तोमर उज्जैन द्वारा किया गया। स्वाध्याय गीत श्री जितेन्द्र त्रिवेदी और गीताजी के 12वे अध्याय का मूल पाठ श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। घुंघरू नृत्य संगीत महाविद्यालय की बालिका सुश्री गीतांजलि सोलंकी और सुश्री भाविका जोशी ने मनमोहक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथक नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में छुपे संदेशों के रहस्य को सरल भाषा में संस्कृत भारती के श्री कृष्णकांत शर्मा ने बताया, आपने परस्पर संवाद से अपनी ओजस्वी भाषा में जन्मोत्सव के कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को एक सम्पूर्ण ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में परिवर्तित कर दिया। संस्था परिचय श्री रोहित सिंह गुर्जर और सुश्री श्रुति शर्मा ने दिया।
श्रीकृष्ण स्वरूप लिए बाल अवतारों का मंगल बेला में आगमन मधुर संगीत और जयकारों से होते ही सम्पूर्ण वातावरण प्रेम, आनंद और भक्तिमय हो गया। नटखट नटवर के माटी फोड़ को जीवंत करते उपस्थित बच्चों ने खूब खुशियां मनाई। आयोजन में डॉ श्री रमेशचंद्र सोनी, श्रीमती मनोरमा सोलंकी, श्री दयाराम सारोलिया, श्री करण पोरवाल, श्री कमल जोशी जलज, श्री ओमप्रकाश तिवारी, श्री रोहित सोनी, डॉ मनीषा बापना, श्रीमती आराधना जोशी, सुश्री मुस्कान गोस्वामी भी उपस्थित रहे। संचालन श्री उमेश जोशी और आभार नृत्यगुरु श्री प्रफुल्ल सिंह गहलोत ने व्यक्त किया।