कोरोना में भारत स्वदेशी और आत्म निर्भरता के कारण जीत पाया : पाटीदार
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का हुआ शुभारंभ
देवास। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का आयोजन स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में किया जा रहा है। यहां सभी उत्पाद महिलाओं द्वारा निर्मित व स्वदेशी उत्पाद है।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री कविता पाटीदार राज्य सभा सांसद, विशिष्ठ अतिथि रायसिंह सेंधव भाजपा जिलाध्यक्ष थे। आयोजन की शुरुआत माँ भारती और भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना से हुई। स्वागत भाषण महिला इकाई अध्यक्ष रचना तलाटी ने दिया। आयोजन की विस्तृत जानकारी राधिका मूंदड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसे पहले 251 ग्राहक, जो 500 रूपए से ऊपर की खरीदी करेंगे उन्हें समिति द्वारा एक निश्चित उपहार दिया जाएगा। वहीं 2000 रूपए की खरीदी पर बम्पर उपहार लकी ड्रॉ द्वारा 7 अक्टूबर 25 को मेले के समापन पर खोला जाएगा। मुख्य अतिथि सुश्री कविता पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना में हमने देखा कि हमारा देश आत्म निर्भर था तो हम उस जंग से जीत पाए। सक्षम हाथों में नेतृत्व था, हमारा देश आत्मनिर्भर था, इसीलए हमारे देश की अर्थव्यवस्था नहीं बिगड़ी। आत्म निर्भर की इस कड़ी में महिलाओं को इस ओर आगे आना बहुत ही ख़ुशी की बात है। हमें स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करना चाहिए। मैं महिला इकाई की टीम को इस आयोजन की बधाई देती हूं।
विशिष्ठ अतिथि रायसिंह सेंधव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पूरे देशवासियों को संदेश दे रहे हैं। हमें निश्चित रूप से इस दिशा में कार्य करना चाहिए। आभार महिला इकाई सचिव किंशु गुप्ता ने माना। कार्यक्रम का संचालन मोनिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, विश्व हिन्दू परिषद् महामंत्री संदीप चौबे, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मुकाती, प्रान्त सहसचिव प्रतीक गुप्ता, सामान्य इकाई अध्यक्ष सुभाष शिंदे, सचिव विजेंद्र उपाध्याय, संजय कसेरा, अखिलेश तिवारी, विनय जैन, पंकज चंद्रावत, संकेत राय, भरत व्यास महिला इकाई से सारिका मुकाती, सारिका राय, प्रीति सिंघी आदि सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी महिला इकाई मीडिया प्रभारी रुचिका उपाध्याय ने दी।