सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन

देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के दो छात्र नक्ष ठाकुर (कक्षा 9) एवं कु. नव्या आनंद (कक्षा 7) का चयन भारत सरकार की योजना इंस्पायर मानक के अंतर्गत हुआ है।
यह योजना विज्ञान एवं भारत सरकार के प्रौद्योगिकी विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों को विकसित करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इन दोनों विद्यार्थियों के अभिनव प्रोजेक्ट आइडियाज को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है तथा उनके प्रोजेक्ट के विकास हेतु प्रत्येक को 10,000/-रू. की अनुदान राशि प्रदान की गई है।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं मेहनत का प्रतीक है। विद्यालय परिवार व शिक्षकों द्वारा उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने दोनों विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर उनके अनुभव एवं भविष्य की योजनाएॅं साझा करने का अवसर भी प्रदान किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay