होली ट्रिनिटी विद्यालय में शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित

होली ट्रिनिटी विद्यालय में शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित

देवास। होली ट्रिनिटी विद्यालय में आज शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रबन्धक ने बच्चों को अनुशासन व अपने कर्तव्यों की जानकारी देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। प्राचार्य फादर केरॉल ने छात्रों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करते हुए विद्यालय की नवीन गठित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। जिसमें हेड बॉय (छात्र प्रमुख) एकलव्य सावनेर, हेड गर्ल (छात्रा प्रमुख) भाविका खण्डेलवाल कक्षा 12वीं से नियुक्त किए। विद्यालय के विभिन्न हाउसेस में विनस हाउस से कैप्टन स्वस्ति शेरे एवं वाइस कैप्टन मितुल बिल्लोरे, जुपिटर हाउस से कैप्टन विराज जाट एवं वाइस कैप्टन अनुषा शेख़, मार्स हाउस से कैप्टन श्रेयल विश्वकर्मा एवं वाइस कैप्टन, जैनिफर खल्को, सैटर्न हाउस से कैप्टन कृष्णा माली एवं वाइस कैप्टन धनश्री बांदल, क्रीड़ा विभाग से कैप्टन अर्पित सिंह पंवार एवं वाइस कैप्टन भव्या जोशी सांस्कृतिक विभाग से कैप्टन रिद्धिमा द्विवेदी एवं वाइस कैप्टन जिविका जोशी, अनुशासन विभाग से कैप्टन रिद्धिमा गिल्लोरे एवं वाइस कैप्टन गर्व पारके संगीत विभाग से कैप्टन यशस्वी माते एवं वाइस कैप्टन देमेत्री नानकिया को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर अपना पद भार संभाला। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को व्वहारबोध, सहयोग एवं सुरक्षा आदि गुणों का विकास करने व जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन करने का उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण योजना उप-प्राचार्या सिस्टर रबेका तथा खेल शिक्षिका तृप्ति सिंह एवं जाह्नवी सांगते द्वारा की गई। नवनियुक्त हेड़ बॉय द्वारा स्वीकृत भाषण दिए गए एवं आभार हेड़ गर्ल ने माना। यह जानकारी वरिष्ठ शिक्षक रामेश्वर पांडे ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay