एक करोड़ सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान के तहत देवास में भी गूंजा राष्ट्रगीत
देवास। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा देशभर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिरों के माध्यम से एक करोड़ सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर, विकास नगर देवास में भी सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विमल अग्रवाल देवास जिला संघ चालक एवं उद्योगपति, विशेष अतिथि राजेन्द्र जाधव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौरासा के प्राचार्य, मुख्य वक्ता प्रमोद गुंजाल पूर्व प्राचार्य, किशोर वर्मा पूर्व ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी, श्रीमती मनोरमा सोलंकी भाजपा देवास जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, विजेंद्र उपाध्याय कोषाध्यक्ष, अखिलेश सेंगर सचिव, विनोद मुकाती सहसचिव, जितेंद्र वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, विकास गिरी गोस्वामी समिति सदस्य सहित अभिभावक, भैया-बहिन एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मुख्य वक्ता प्रमोद गुंजाल ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसके ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वंदे मातरम् के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय चेतना के भाव को समझाया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य अशोक शर्मा द्वारा किया गया।



